एक पार्टी में काफी मुफ्तखोर घुस

एक पार्टी में काफी मुफ्तखोर घुस गए थे। मेजबान महिला परेशान थी। उसने अपने पति से कहा: मेहमान ज्यादा हैं, खाना कम! कैसे चलेगा? पति बाहर जाकर बोला: लड़के वालों की तरफ से जो लोग आए हैं, कृपया अलग खड़े हो जाएं। करीब 50 लोग अलग खड़े हो गए... इसके बाद उसने कहा: लड़की वालों की तरफ से जो आए हैं, कृपया वे भी अलग खड़े हो जाएं। इस बार करीब 40 लोग अलग खड़े हो गए......... !!!!! . . . अब वह मुस्कुराते हुए बोला:कृपया आप सभी लोग बाहर निकल जाएं, क्योंकि यह हमारे बच्चे की बर्थडे पार्टी है...!!

Comments

Popular posts from this blog